क्रिकेटर रोहित शर्मा का जीवन परिचय (Rohit Sharma biography in Hindi, Record, Award, Career, Wife, Age, Caste)
रोहित शर्मा एक लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटर हैं जो भारतीय राष्ट्रीय टीम के वर्तमान कप्तान हैं. वह दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं, जो घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं. वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं।
रोहित शर्मा कौन हैं? | Who Is Rohit Sharma
रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर और खिलाड़ी हैं, जिन्हें मुख्य रूप से सलामी बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। इनका जन्म ३० अप्रैल १९८७ को महाराष्ट्र के नागपुर शहर हुआ था।
रोहित वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान हैं, इसके अलावा, रोहित शर्मा को अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस में अपनी शानदार कप्तानी के लिए भी जाने जाते हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस सबसे अधिक पांच बार आईपीएल खिताब जिताया है। साथ ही यह दुनिया के एकमात्रा ऐसे बल्लेबाज़ है, जिन्होंने वनडे क्रिकेट मैच में तीन बार दोहरा शतक लगाने में कामियाबी हासिल की है।
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम | रोहित शर्मा |
जन्म तिथि | ३० अप्रैल १९८७ |
आयु | ३३ साल |
जन्म स्थान | बनसोड, नागपुर |
होम टाउन | नागपुर |
पिता | गुरुनाथ शर्मा |
माता | पूर्णिमा शर्मा |
भाई | विशाल शर्मा (छोटा भाई) |
पत्नी | रितिका |
शादी डेट | 13 दिसम्बर 2015 |
बेटी | समायरा |
पेशा | क्रिकेटर |
बैटिंग स्टाइल | सीधे हाथ बल्लेबाज |
जर्सी नंबर | ४५ |
कद | १७३ सेमी |
वजन | ७२ किलोग्राम |
नेट वर्थ | २२७ करोड़ |
कोच / मेंटर | दिनेश लाड |
व्यक्तिगत जीवन
रोहित शर्मा का जन्म भारतीय राज्य महाराष्ट्र के नागपुर ज़िले के बंसोड़ क्षेत्र में ३० अप्रैल १९८७ को हुआ था। इनकी माता पूर्णिमा शर्मा जो विशाखापट्नम से है। जबकि इनके पिता गुरुनाथ शर्मा जो किसी परिवहन कम्पनी में देखभाल करने वाले (caretaker) है।
शर्मा का लालन पालन बोरीवली में उनके दादा और चाचा के साथ हुआ था क्योंकि उनके पिता की आय काफी कम थी। इनका एक छोटा भाई भी है जिसका नाम विशाल शर्मा है।
रोहित ने सन् १९९९ में अपने चाचा की आय से एक क्रिकेट कैम्प में खेलना आरम्भ किया था।उस समय रोहित के कोच दिनेश लाड थे और उन्होंने कहा था कि तुम अपनी विद्यालय को बदल कर स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में आ जाओ क्योंकि लाड वहीं पर कोच के पद पर कार्यरत थे इस कारण रोहित को क्रिकेट खेलने में ज्यादा सुविधा मिल सके।
उस समय रोहित को उस विद्यालय में जाने का मौका नहीं मिल पाया था और तब उन्होंने छात्रवृत्ति के लिए भी मांग की थी।
बाद में रोहित ने अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत एक ऑफ़ स्पिनर के तौर पर की थी लेकिन बाद में लाड ने शर्मा को सलाह दी की तुझमें बल्लेबाज की काबिलियत ज्यादा है इसलिए एक अच्छा बल्लेबाज बनने का प्रयास करो, तब रोहित आठवें नम्बर पर बल्लेबाजी करते थे और लाड ने बाद में इनको ओपनिंग करने के लिए भेजना शुरू किया।
जैसे ही रोहित ने बल्लेबाजी में मुख्य कदम रखा और पहली बार ओपनिंग की उस मैच में अपना पहला शतक जड़ा था।
भारतातील शीर्ष १० सर्वोत्तम क्रीडा अॅप्स
रोहित शर्मा की शादी कब हुई ?
रोहित शर्मा ने १३ दिसंबर, २०१५ में रितिका सजदेह के साथ सगाई की, माना जाता है की, रोहित और रितिका ने ६ साल के लंबे रिश्ते के बाद वर्ष २०१५ में शादी की, अब इनकी के प्यारी सी बेटी है जिसका नाम उन्होंने समायरा है, जिसका जन्म २०१८ में हुआ था।
करियर
घरेलू क्रिकेट
२५ फरवरी २००६ को, रोहित शर्मा ने देवधर ट्रॉफी में सेंट्रल ज़ोन के खिलाफ लिस्ट ए क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था, जहाँ उन्होंने नाबाद ३१ रन बनाए थे. चेतेश्वर पुजारा और रवींद्र जडेजा ने भी उसी मैच में डेब्यू किया था।
११ जुलाई २००६ को, उन्होंने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था, जहां उन्होंने पहली पारी में ५७ और दूसरी पारी में २२ रन बनाए थे।
अंतर्राष्ट्रीय करियर
२३ जून २००६ को, उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था, जहां उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था।
१९ सितंबर २००७ को, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी-२० अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था, जहां उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था।
६ नवंबर २०१३ को, उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था, जहां उन्होंने १७७ रन बनाए थे, जो शिखर धवन के बाद एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा टेस्ट डेब्यू पर दूसरा सर्वोच्च स्कोर है।
इंडियन प्रीमियर लीग {IPL}
साल २००८ में, उन्हें डेक्कन चार्जर्स द्वारा २००८ के आईपीएल में US$७,५०,००० की राशि में खरीदा गया था.
२०११ की नीलामी में, उन्हें मुंबई इंडियंस ने २ मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीद लिया।
उनके नेतृत्व में, मुंबई इंडियंस ने २०१३, २०१५, २०१७, २०१९ और २०२० में आईपीएल जीता है।
विराट कोहली और शिखर धवन के बाद रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
उपलब्धियाँ
वनडे में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड –
- वनडे में रोहित शर्मा का सर्वोच्च स्कोर २६४ है। यह वनडे में किसी खिलाड़ी का अब तक का सर्वोच्च वनडे स्कोर है।
- वह सचिन और विराट कोहली के बाद वनडे में तीसरे सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले (२९) भारतीय बल्लेबाज हैं।
- रोहित के नाम तीनों फॉर्मेट में एक छक्का लगाकर शतक तक पहुंचने का अनोखा रिकॉर्ड है। जो हर किसी के बस्की नहीं है।
- एक वनडे पारी में रोहित के नाम सबसे ज्यादा चौके (३३) लगाने का रिकॉर्ड है।
- रोहित के नाम वनडे पारी में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड हैं।
- उन्हें ICC द्वारा वर्ष २०१९ का ODI खिलाड़ी घोषित किया गया है।
टी-२० में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड –
- शर्मा टी-२० फॉर्मेट में सबसे अधिक रन (११८ रन) बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।
- शर्मा दूसरे ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक बनाया है।
- रोहित शर्मा कप्तान के रूप में टी-२० शतक बनाने वाले एकमात्र भारतीय हैं।
- रोहित शर्मा के नाम टी२० फॉर्मेट में एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक छक्के (१२०) लगाने का रिकॉर्ड है।
- वह चार टी-२० शतक बनाने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र बल्लेबाज बने।
पुरस्कार
राष्ट्रीय सम्मान
- अर्जुन पुरस्कार (२०१५)
- मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (२०२०)
खेल सम्मान
- २०१९ : ICC ODI प्लेयर ऑफ द ईयर
- नवंबर २०२० : उन्हें ICC मेन्स ODI और T20I क्रिकेटर ऑफ़ द डिकेड अवार्ड्स के लिए नामांकित किया गया था।
- २०२१ : ICC मेन्स टेस्ट टीम ऑफ द ईयर
रोहित शर्मा सोशल मीडिया आईडी
रोहित शर्मा इंस्टाग्राम अकाउंट
रोहित शर्मा ट्विटर अकाउंट
Rohit se Hitman tak ka safar aasaan nahi tha, lekin Suresh Dada ne mujhe kabhi haar nahi maan-ne di. Ab unki baari, chamakne ki ❤️⁰#DreamBig #Dream11
— Rohit Sharma (@ImRo45) March 25, 2022
.#Ad @Dream11 pic.twitter.com/KRKwQ4TxnI
प्रश्न | FAQ
प्रश्न – रोहित शर्मा का जन्म कब और कहां हुआ था?
जवाब : रोहित शर्मा का जन्म ३० अप्रैल १९८७ को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था।
प्रश्न – रोहित शर्मा की पत्नी का नाम क्या है?
जवाब : रितिका सजदेह
प्रश्न – रोहित शर्मा के कुल कितने शतक है?
जवाब : फरवरी २०२२ तक, रोहित शर्मा ने कुल ४१ शतक (८ टेस्ट, २९ ODI, ४ T२०I) बनाए हैं।
प्रश्न – रोहित शर्मा की उम्र कितनी है?
जवाब : ३५ वर्ष
प्रश्न- रोहित शर्मा की बेटी का क्या नाम है?
जवाब : समायरा शर्मा
प्रश्न – रोहित शर्मा के दोहरे शतक कितने है?
जवाब : वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम तीन दोहरे शतक हैं।