ODI में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप | Highest Partnership in ODI : इतिहास ग्वाह है अगर कोई भी टीम मैच जीतती है तो उसके पीछें साझेदारी का बहुत अहम रोल होता है.
आखिर किस-किस के बिच कब और किस टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारी हुई है ये हाम आज देखेंगे.
हम आज आपको बताएंगे Highest Partnership in ODI यानी की वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारी के बारे में विस्तार से.
वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी
वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी (Highest partnership in ODI) वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और मार्लोन सैमुअल्स के बीच हुई है.
यह साझेदारी जिम्बाब्वे के खिलाफ कैनबरा मैदान में ३७२ रनों की हुई थी.
जिसमे क्रिस गेल ने १४७ गेंदों में २१५ रन और मार्लोन सैमुअल्स ने १५६ गेंदों में १३३ रनों की तूफानी पारी खेली थी.
उस मैच को वेस्टइंडीज की टीम ने ७३ रनों से अपने नाम कर लिया था.
वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बीच हुई थी.
यह साझेदारी न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद के मैदान में ३३१ रनों की हुई थी.
जिसमे सचिन तेदुलकर ने १५० गेंदों में १८६ रन और राहुल द्रविड़ ने १५३ गेंदों में १५३ रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी.
वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी वाले बल्लेबाजों की सूची
आप आगर जानना चाहतें है की किस खिलाड़ी ने किस टीम के खिलाफ “सबसे बड़ी साझेदारी” यानी की Highest Partnership in ODI का रिकॉर्ड दर्ज किया है. तो आपको नीचें टॉप २० बल्लेबाजों की सूची बताई गई है.
जोड़ीदार | साझेदारी | टीम | विरोधी टीम | मैदान | मैच तारीख |
क्रिस गेल, मार्लोन सैमुअल्स | ३७२ | वेस्टइंडीज | जिम्बाब्वे | कैनबरा | २४-फरवरी-१५ |
शाई होप, जॉन कैंपबेल | ३६५ | वेस्टइंडीज | आयरलैंड | डबलिन | ५-मई -१९ |
सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ | ३३१ | भारत | न्यूजीलैंड | हैदराबाद (डेक्कन) | ८-नवंबर-९९ |
सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ | ३१८ | भारत | श्रीलंका | टांटन | २६-मई-९९ |
इमाम-उल-हक, फखर जमान | ३०४ | पाकिस्तान | जिम्बाब्वे | बुलावायो | २०-जुलाई-१८ |
तमीम इकबाल, लिटन दास | २९२ | बांग्लादेश | जिम्बाब्वे | सिलहट | ६-मार्च-२० |
सनथ जयसूर्या, उपुल थरंगा | २८६ | श्रीलंका | इंग्लैंड | लीड्स | ०१-जुलाई-०६ |
ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर | २८४ | ऑस्ट्रेलिया | पाकिस्तान | एडीलेड | २६-जनवरी-१७ |
क्विंटन डिकॉक, हाशिम अमला | २८२* | दक्षिण अफ्रीका | बांग्लादेश | किम्बरली | १५-फरवरी-१५ |
उपुल थरंगा, तिलकरत्ने दिलशान | २८२ | श्री लंका | जिम्बाब्वे | Pallekele | १०-मार्च-११ |
मोहम्मद अजहरुद्दीन, अजय जडेजा | २७५* | भारत | जिम्बाब्वे | कटक | ९-अप्रैल-९८ |
जेम्स मार्शल, ब्रैंडन मैक्कुलम | २७४ | न्यूजीलैंड | आयरलैंड | एबरडीन | १-जुलाई-०८ |
ग्रांट इलियट, ल्यूक रोंची | २६७* | न्यूजीलैंड | श्रीलंका | डुनेडिन | २३-जनवरी-१५ |
आमिर सोहेल, इंजमाम-उल-हक | २६३ | पाकिस्तान | न्यूजीलैंड | शारजाह | 20-अप्रैल 94 |
डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ | २६० | ऑस्ट्रेलिया | अफगानिस्तान | पर्थ | 4 मार्च 15 |
डेविड वॉर्नर, एरोन फिंच | २५८* | ऑस्ट्रेलिया | भारत | मुंबई | १४-जनवरी-२० |
सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर | २५८ | भारत | केन्या | पार्ल | २४-अक्टूबर-०१ |
डैरेन ब्रावो, दिनेश रामदीन | २५८ | वेस्टइंडीज | बांग्लादेश | बस्सेटेरे | २५-अगस्त-१४ |
सलीम इलाही, अब्दुल रज्जाक | २५७ | पाकिस्तान | दक्षिण अफ्रीका | पोर्ट एलिजाबेथ | ११-दिसम्बर-०२ |
डेविड मिलर, जेपी डुमिनी | २५६* | दक्षिण अफ्रीका | जिम्बाब्वे | हैमिल्टन | १५-फरवरी-१५ |